तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – राजू भारती
मिर्ज़ापुर- उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी सपा नेता सतीश मिश्रा ने किया।डॉ बी,आर अम्बेडकर मैदान में शुरू होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का सतीश मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनके साथ खेल का आनंद भी उठाया। जिसके बाद पहला मैच नाइन स्टार व केजीएन के मध्य खेला गया। जिसमें नाइन स्टार की टीम ने टॉस जीतकर केजीएन की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।






