तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – राजू भारती
मिर्ज़ापुर-विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन,दिखा ताकत और कौशल का जबरदस्त प्रदर्शन।बाबा घोड़े शहिद व्यायामशाला में स्व,कोमल पहलवान के यादगार में विराट कुश्ती दंगल हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व विशिष्ट अतिथि मुंशी सिंह मनोज पहलवान, प्रकाश पहलवान रहे। इस आयोजन में क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि अलग-अलग कोनों से आए नामी पहलवानों ने अपनी ताकत और कौशल का जबरदस्त प्रदर्शन किया।*






