तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – राजू भारती
मीरजापुर के देहात कोतवाली में दो ट्रक चोरी का मामले की तहरीर दिया गया है। विजय बहादुर मौर्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके दो ट्रक को आदित्य यादव और उसके साथियों ने धोखाधड़ी से ले लिया है।
विजय बहादुर मौर्या ने बताया कि आदित्य यादव ने उन्हें एक ट्रक का 80 हजार रुपये प्रति माह दो ट्रक का 160000 किराया देने का वादा किया था और उन्हें शाहगंज जौनपुर में एक कम्पनी में ट्रक लगाने के लिए कहा था। लेकिन जब उन्होंने एग्रीमेंट करने के लिए कहा तो आदित्य यादव और उसके साथी टालमटोल करने लगे और उनके ट्रक को गायब कर दिया।
विजय बहादुर मौर्या ने पुलिस से अपने ट्रक को ढूंढवाने और आदित्य यादव और उसके साथियों में कुल पांच लोगो के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






