तेज़ एक्सप्रेस न्यूज
लोकेशन सोनभद्र यूपी रिपोर्ट कन्हैयालाल
कम्हरिया क्षेत्र के तेलिया गंज प्रांगण में लौह पुरुष सरदार कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कोऑपरेटिव अध्यक्ष आमडीह परमानंद सिंह पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सोनभद्र के उपाध्यक्ष रमेश पटेल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र अमरेश पटेल रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों के साथ-साथ आयोजक परमानंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि रमेश पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल को आपसी भाईचारे, सौहार्द और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के खेल उत्साहवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल-कूद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।

इस अवसर पर अतिथि ई० रमेश सिंह ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ खेलना चाहिए। हार-जीत जीवन का हिस्सा है—
जीतने वाले को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है, वहीं हारने वाला अपनी कमियों पर मंथन कर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करता है। अतिथियों ने आयोजन के लिए परमानंद सिंह पटेल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
आज का उद्घाटन मैच कोहरवल और कम्हरिया की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कम्हरिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।






