तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र।पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनभद्र बार सभागार में नियमित योग कक्षा के 12वें वार्षिकोत्सव एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में रविवार को प्रातःकालीन योग सत्र के पश्चात किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के संरक्षक, संयोजक एवं पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एल्डर कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज एवं मुकेश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक रमेश राम पाठक ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात दयानंद मौर्य, बहन पूनम व सावित्री द्वारा मनमोहक योग गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं सूरज चौबे, अनिल चौरसिया एवं संकट मोचन द्वारा कठिन योगासन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एवं महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्यगण एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
योग को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाने वाले सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी एवं बार अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्गेश योगी ने उपस्थित जनसमूह को “करें योग, रहें निरोग – स्वदेशी अपनाएं, देश बचाएं” का संकल्प दिलाया। साथ ही संगठनात्मक बैठक में मनोज कुमार सिंह को पतंजलि योग समिति का जिला संरक्षक एवं दिनेश कुमार पाठक को जिला सह प्रभारी नियुक्त किया गया।
युवा भारत संगठन में वैभव शर्मा (तहसील प्रभारी), राम पूजन, सूरज चौबे एवं हेमंत कुमार को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव, महामंत्री विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, नगर संरक्षक शेष मणि तिवारी सहित दुद्धी, ओबरा, घोरावल व रॉबर्ट्सगंज तहसीलों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, पत्रकार, शिक्षक, चिकित्सक, व्यवसायी एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं अरुण कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।






