माँ चतुर्भुजी मंदिर पहुंचे अधिकारी सुंदरीकरण का लिया जायजा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रदीप चंद्रवंशी

श्री श्री मां चतुर्भुजी मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
केतार. सुप्रसिद्ध श्री श्री मां चतुर्भुजी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य को लेकर सोमवार को अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने सहित अन्य सुविधाओं को लेकर स्थल का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी कार्यालय से मिथलेश प्रसाद एवं ऊर्जा विभाग से संजय सिंह ने मंदिर पहुंचकर मां चतुर्भुजी का दर्शन किया. अधिकारियों ने मंदिर परिसर की व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण की संभावनाओं की जानकारी ली. इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हेमंत पाठक सहित अन्य सदस्यों ने अधिकारियों को मां की चुनरी एवं मां की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया.
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों की मांग रखी. अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यों को लेकर आवश्यक जानकारी ली.

Leave a Comment