तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी (सोनभद्र)। न्यायपंचायत बीड़र की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित हुई।मुख्य अतिथि प्रेम शंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी,दुद्धी) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू होने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही शारीरिक विकास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।खेलकूद से स्वस्थ शरीर और सामुदायिक सहयोग की भावना प्रबल होती है।नोडल संकुल मुसईराम ने कहा कि न्यायपंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल खिलाड़ियों का ब्लॉक स्तरीय तत्क्रम में फिर जिले स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी न्यायपंचायत बीड़र के होनहार बच्चे जिले और प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करेंगे।भोलानाथ (मांडलिक मंत्री,प्रा शि संघ,दुद्धी) ने कहा कि ब्लॉक दुद्धी के बच्चे शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अपना लोहा मनवाते आए हैं।हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।समाचार लिखे जाने तक कुछ खेलों के परिणाम इस प्रकार प्राप्त हुए । यूपीएस बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रामजनम( कंपोजिट स्कूल डालापीपर) प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर दशरथ (बीड़र) एवं तृतीय स्थान पर अंशु (रजखड) रहे।बालिका वर्ग में सतवंती (कंपोजिट स्कूल डालापीपर),बिंदिया रानी द्वितीय स्थान( यूपीएस बीड़र), एवं कविता तृतीय स्थान(कंपोजिट स्कूल दुम्हान)प्राप्त किए।वहीं प्राथमिक संवर्ग में100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर प्रिंस (प्रा वि घाट पिंडारी),इसी विद्यालय के द्वितीय स्थान पर कुलदीप,तृतीय स्थान पर अनमोल (प्रा वि कलकली बहरा 1)प्राप्त किये।इस अवसर पर नोडल संकुल मुसईराम, एआरपी श्याम सुंदर,वरिष्ठ शिक्षक चंद्रेश मौर्य,हृदय नारायण गिरि,अविनाश गुप्ता, मो आजम,पवन कुमार,सुनील,शिवाजी, संजीव,ज्ञानेन्द्र आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।






