तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
स्थानीय नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नं 10 में एनएच 75 पर आज दोपहर 1 बजे एक स्कोर्पियों अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच पलट गई,तेज आवाज के साथ धड़ाम से पलटी स्कोर्पियों की आवाज से रहवासी सहम गए,घटना से बाल बाल बचे चालक किसी प्रकार से स्कोर्पियों से निकला और लोगों ने उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा,जहाँ उपचार चल रहा है ,सूचना पर मौके पर पहुँचे एसआई डीएन द्विवेदी ने स्कोर्पियों को सीधा खड़ा करवाकर सड़क किनारे करवाया|
प्राप्त जानकारी के अनुसार क़स्बा निवासी रा0बा0इ0का0 में कार्यरत संतोष सिंह का स्कोर्पियों उनका चालक 32 वर्षीय किकी पुत्र त्यागी निवासी वार्ड नं 11 डूमरडीहा से दुद्धी की ओर आ रहा था कि रामनगर में जेपी इंटरनेशनल होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया ,यह तो गनीमत था कि उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था और गाड़ियों का आना जाना कम था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी|






