वुमन पॉलिटिक्स लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित हुई उषा चौबे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र – उत्तर प्रदेश

फोकस भारत के बैनर तले महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण के तहत वुमन पालिटिकल लीडरशिप अवार्ड 2021 के तहत यूपी के 403सीटों पर 403महिलाओं को क्लार्क अवध होटल हजरतगंज लखनऊ में सम्मानित किया है।
वहीं जनपद सोनभद्र की घोरावल विधानसभा 400 क्षेत्र से दमदार महिला कांग्रेस नेत्री उषा चौबे को संस्था के प्रधान संपादक फोकस भारत कविता नरूका जी द्वारा चयन किया गया और श्री मती उषा चौबे को महिलाओं के हक हकुक् की लड़ाई लडने के लिए और उनका अधिकार दिलाने के लिए वुमन पालिटिकल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया।
सोनभद्र जिले से एक मात्र महिला उषा चौबे को सम्मानित होने पर जनपद की महिलाओं में खुशी की लहर है।सभी लोगो ने उन्हें बधाई दिया है।
इस कार्यक्रम में लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया,उन्नाव की पूर्व सांसद अनु टंडन कई विधायक महिलाओं ने अपने अपने विचार दिए।
फोकस भारत कि यह मुहिम राजस्थान,हरियाणा ,दिल्ली के बाद यूपी में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी और उनकी सशक्तिकण की दिशा में एक एतिहासिक पहल है।
इस कार्यक्रम में यूपी के तमाम विधानसभा में अपनी दमदारी मजबूती से करने वाली महिलाओं को चयन कर उन्हे सम्मानित किया गया।

Leave a Comment