रोजा पुलिस ने सट्टा किंग बेदी के मुनीम सहित चार सटोरियों को किया गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
शाहजहांपुर – उत्तर प्रदेश

रोजा पुलिस ने सट्टा लगाते चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से 25 हजार की नगदी सहित पेन रजिस्टर आदि सामान भी बरामद किया है। रोजा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि मुखबरी की सूचना के आधार पर राशिद अली उर्फ कमल पुत्र मो. शमीम निवासी मो. आदर्शनगर थाना रोजा के घर पर छापेमारी करके अवैध सट्टा का कारोबार कर रहे। जिस पर पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस ने छापामार कार्यवाही मे सट्टा माफिया बेदी के मुनीम सोबित उर्फ अंशू पुत्र बसंत कुमार निवासी छोटा चौक जामा मस्जिद, राशिद अली उर्फ कमल पुत्र मो. शमी निवासी आदर्शनगर कालोनी गली नं. 21, फिरासत पुत्र शौकत निवासी बल्लिया, अली हसन उर्फ हीरो पुत्र अब्दुल गफ्फूर निवासी आदर्श नगर कालोनी गली नं. 21 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 12 सट्टे की पर्ची, चार पैन व रजिस्टर, तीन मोबाइल व 25040 रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हे कोर्ट मे पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment