उत्त्साह – कोतवाली दुद्धि ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्सोल्लास पूर्वक मनाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि / सोनभद्र

जब से उत्तर प्रदेश की सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया कि प्रदेश के समस्त थानों के उत्साह पूर्वक भगवान श्री कृष्ण जी का जनमोत्स्व धूमधाम से मनाया जाय उसी क्रम में
दुद्धि कोतवाली में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया योगी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की दुद्धि कोतवाली में हर्सोल्लास समारोह पूर्वक धूम रही।पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव भी कोतवाली पहुचकर कार्यक्रम में पहुचकर जवानों का उत्साह वर्धन व पूजन अर्चन किये।कोतवाली में पुलिस के जवानों के साथ साथ स्थानीय निवासियों में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर काफी हर्ष व उल्लास देखा गया ।स्थानीय निवासियों की भीड़ रात 12 बजे श्री कृष्ण जन्म के समय तक डटी रही और भजन कीर्तन चलता रहा ।
वही दुद्धि कोतवाली प्रभारी ने गाइडलाइन का पालन करते हुए अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया साथ ही साथ देश प्रदेश और क्षेत्र में अमन चैन आपसी भाई चारा हेतु भगवान से मंगलकामना किया कि आपसी सौहार्द बना रहे ।

Leave a Comment