शांति व्यवस्था हेतु पुलिस लगाई गश्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

मितौली /लखीमपुर खीरी

पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेशानुसार शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक मितौली संदीप सिंह के निर्देशन में थाना अध्यक्ष मितौली अनिल कुमार सैनी अपने हमराही साथियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव (कृष्ण जन्माष्टमी) के पावन पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रखते हुए थाना क्षेत्र व कस्बे में गस्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया और संदिग्ध खड़े लोगों से पूछताछ कर सक्त हिदायत दी और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रगटोत्सव पर शासन की मंशा के अनुसार भाई चारे के साथ पर्व मनाएं अगर शांति व्यवस्था भंग करते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Leave a Reply