तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक शहर सचिव फिरोज अहमद के आवास इमामबाड़ा पर विक्रम जैन शहर चेयरमैन के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव प्रभारी मिर्जापुर मोहम्मद सेराज हुसैन उपस्थित रहे बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी का लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर आगमन की तैयारी पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श हुई बैठक को संबोधित करते श्री हुसैन ने कहा की मिर्जापुर जिले से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी लखनऊ 5 सितंबर को रवाना होंगे आगे श्री हुसैन ने कहां की आज आजादी से लेकर आज तक जब जब कांग्रेस कमजोर हुआ है देश पर संकट आया है मिर्जापुर जिले मैं समस्याओं का अंबार लगा है समस्याओं की समाधान नहीं हो रहा है चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम सीमा पर है उत्तर प्रदेश में सपा की भी सरकार रही बसपा की भी सरकार रही आज भाजपा की सरकार है केंद्र व प्रदेश सरकार होते हुए भी मजदूर भुखमरी की स्थिति पर है सबसे ज्यादा नुकसान मीडियम वर्ग के लोगों का हो रहा है महंगाई चरम सीमा पार करते जा रही है महंगाई पर कोई कंट्रोल नहीं हो रहा है सपा और बसपा के लोग चुप बैठे हुए हैं इससे स्पष्ट होता है भाजपा के इशारे पर सपा और बसपा काम कर रही है इस मौके पर शहर चेयरमैन विक्रम जैन ने श्री हुसैन का स्वागत करते हुए कहां की सितंबर को पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम इमरान प्रतापगढ़ी का विचारों को सुनने के लिए मिर्जापुर की धरती से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी रवाना होंगे इस मौके पर रोशन अली अंसारी नफीस उल रिजवी मोहम्मद अजीज कल्लू सा चांद बाबा कल्लू बम अजय भारती रवि भारती मेराज अहमद मोहम्मद अफजल नसीम सिद्दीकी फिरोज अहमद आदि लोगों ने अपना अपना विचार रखा






