अपना दल की कार्यकर्ता अंकिता चौबे के सराहनीय पहल की क्षेत्र में हो रही चर्चा

929112-delhi-university-vc.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या

चिरिगावँ – वाराणसी

वाराणसी जिले की ग्राम रमना की निवासी सपना राजभर की शादी राजन राजभर से ग्राम रमना में हुई थी पति शादी के कुछ महीने बाद ही बाहर कमाने चला गया। सपना ससुराल में ही रहतीं थीं वह 6 माह की गर्भवती भी थी ससुराल द्वारा लगातार प्रताड़ित हो रही थी जिससे उनकी हालत खराब भी हो गई और पेट मे भयंकर दर्द हो रहा था।

जिसकी सूचना अपना दल एस की कार्यकर्ता अंकिता चौबे को मिली तो उन्होंने पहले सपना को प्राथमिक चिकित्सा कराकर इलाज कराया उसके बाद उन्होने 112 पे भी कॉल की पुलिस सहायता नही मिलि उसके बाद सपना के भाई ने अंकिता चौबे से सहायता मांगी दोनो पक्षों को नजदीकी पुलिस चौकी पे बुलवा के लड़की की जिम्मेदारी ससुराल वालो को दिलाई गई।

क्युकी वो लड़की के ससुराल वाले पीड़ित महिला के इलाज हेतु मेडिकल खर्च से बचना चाहते थे जिसपर पुलिस चौकी में सख्त कहा गया की अगर दोबारा ऐसा हुआ तो उचित कार्यवाही की जाएगी ।जिस पर पीड़ित लड़की के ससुराल पक्ष और मायके से पीड़ित के भाई व पीड़ित सपना दोनों पक्षो को बैठाकर सुलह समझौता कराया गया कि ससुराल पक्ष के लोग सपना का समुचित इलाज कराएंगे और देवर व सास द्वारा कभी मारपीट नही की जाएगी ।जिस पर दोनों पक्ष तैयार हो गए और आपसी सुलहनामा लिखकर मिलजुलकर रहने को तैयार हो गए।

आपसी सुलह समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अंकिता चौबे का कहना है की हर समस्या का हल मुकदमा नही है मुकदमे जिंदगी बरबाद कर देते हैं
मेरा बस इतना कहना है अपने महिला शक्ति से की बहुत सी ऐसी सपना है जिनको हम लोगो की जरूरत है उनकी हिम्मत बनके साथ खड़ा रहना है ।

अपना दल एस की कार्यकर्ता अंकिता चौबे की ग्रामीण क्षेत्र में काफी चर्चा है और लोगो का कहना है कि इनके सराहनीय प्रयास से दो परिवार को आपस में मिलाकर केस मुकदमो से बचाने का प्रयास सराहनीय है ।

About the Author

Leave a Reply