कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता ने कार्यों का किया निरीक्षणदुद्धि की महत्वाकांक्षी

928765-1.png

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

निर्माणधीन कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने शुक्रवार को कोलिनडुबा में निर्माणाधीन एक्वाडक्ट के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और ड्राइंग के माध्यम से एक्वाडक्ट के सेप व साइज के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही ग्राम कुदरी स्थित दाई हेड स्लुस व किसानो के खेतों तक पानी पहुंचने वाले रास्तों का भी निरीक्षण करते अमवार स्थित मुख्य बांध स्पिलवे के कार्यों का निरीक्षण करते हुए स्पिल्वे के ऊपर स्लैब निर्माण जल्द शुरू करने का निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया।ताकि सभी 16 गेटो को वर्ष के अंत तक लगा दिया जा सके।उन्होंने बाई राक फिल डैम का निर्माण अक्टूबर – नवम्बर में शुरू करने को कहा।मुख्य अभियंता ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कनहर परियोजना पर प्रदेश सरकार की नजर है निर्माणकार्य में देरी नहीं होनी चाहिए और ना ही कोई समस्या उत्पन्न होना चाहिए।कार्यदाई संस्था के अधिकारी विभागीय अधिकारियों के साथ माह में दो बार प्रत्येक पन्द्रह दिन में बैठक कर समस्या का समाधान करें|
इस दौरान अधीक्षण अभियंता
दीपक कुमार व सीमांत कुमार, अधिशाषी अभियन्ता वीर बहादुर सिंह ,
राम आशीष ,विनोद कुमार, सैयद मोइनुद्दीन,
एसपी चौधरी सहित सहायक अभियंता
संजय गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, नरसिम्हा ,त्रिलोकी झा आलोक यादव ,सियाराम वकार्यदाई संस्था के जीएम संजीव कुमार , मैनेजर सत्य नारायण राजू , आदि उपस्थित रहे।दोपहर करीब 3 बजे के बाद मुख्य अभियन्ता का काफिला अमवार स्थित मुख्य बांध (स्पिल्वे ) पहुचा जहाँ हुए निर्माण कार्यो की समीक्षा की और सम्बन्धितों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए|

About the Author

Leave a Reply