21 सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ / मिर्ज़ापुर

बीआरसी मड़िहान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 21 सूत्रीय मांग के समर्थन में एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन बीआरसी मड़िहान पर आयोजित किया गया, धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक केशव दास ने किया , संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने किया धरना प्रदर्शन को गति देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपोश सिंह ने कहा कि शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए पुरानी पेंशन बंद किए जाने से शिक्षकों के बुढ़ापे का सहारा छिन गया है ! धरना प्रदर्शन में 21 सूत्रीय मांगों में वर्षों से रुकी पदोन्नत की प्रक्रिया शुरू की जाए, उच्च प्राथमिक विद्यालय के कार्यरत बेसिक शिक्षा मित्र ,अनुदेशक, विशेष शिक्षक ,आंगनवाड़ी केंद्र में रसोईया की नियुक्त, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं चौकीदार दो,शिक्षकों के जनपदीय स्थानांतरण, आंगनबाडी़ कार्यकत्री और सहायिका मानदेय में बढ़ोतरी की जाय, महंगाई भत्ता व अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया, पत्रक के माध्यम से मुख्य सचिव को अवगत कराया गया इस दौरान दीपक सिंहधेय,रजनीश दुबे, संतोष,राजमंगल तिवारी ,अशोक कुमार मौर्य ,राहुल यादव व अन्य सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे!

Leave a Comment