तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ / मड़िहान
बंजारी जंगल में भेंड़ बकरिया चराने गए राजापुर गाव निवासी पशुपालकों को बंधक बनाकर सोमवार की की रात बदमाश मवेशियों को उठा ले गए।चरवाहों कि सूचना पर पहुँची मड़िहान पुलिस देर रात से सुबह तक जंगल की खाक छानती रही।
पीड़ितों ने दूसरे दिन मंगलवार की सुबह लिखित शिकायत दी।
राजापुर गाव निवासी पशुपालक संतुपाल ने बताया की आधा दर्जन बदमाश लाठी डंडा पत्थर लेकर हमला बोल दिए।जंगल से भागते समय पशुपालकों को गंभीर चोटें आयी।घर पहुँचकर परिजनों को आप बीती बताया।संतुपाल की 70 बकरी, रामप्रसाद की 75 भेड़ बकरी,मनोज की 50 भेड़ बकरिया बदमाश जबरन ले गए।प्रभारी इंस्पेक्टर मड़िहान राजकुमार सिंह ने बताया कि जंगल मे बकरियां बहक गयी हैं खोजबीन की जस रही है।






