तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – गढ़वा (झारखण्ड)
वित मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा सरकारी विद्यालय की तुलना में निजी विद्यालय को ज्यादा अच्छा बताने वाले ब्यान से उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परसोडीह के शिक्षक आहत हैं. मंगलवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक सिंह, शिक्षक कृष्णा कुमार बैठा,राकेश गुप्ता, अखिलेश सिंह, बसंत राम,शशिकांत तिवारी, नंदकिशोर सिंह, अशिम आशिष किस्पोट्टा, अविनाश दूबे,दीलीप कुमार, शैलेश कुमार, अनिल गुप्ता, रेखा देवी,सुनीता देवी आदि ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रर्दशन किया. शिक्षकों ने.बताया कि सरकारी विद्यालय के शिक्षक पठन-पाठन के साथ-साथ जनगणना, चुनाव सहित सरकार के अन्य कार्यों को सरकार के निर्देश पर पूर्ण करते है. ऐसी स्थिति में सरकारी शिक्षकों की तुलना में निजी विद्यालय के शिक्षकों को बेहतर बताना गलत है. शिक्षकों ने वित मंत्री के उक्त ब्यान की कड़ी निंदा की है.






