तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार प्रखंड के लतमरवा ग्राम निवासी कृषक उमेश दूबे के छोटे पुत्र चितरंजन कुमार दूबे ने सीए की परीक्षा उतीर्ण की है. द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर एकाउंटेंट आफ ईंडिया दिल्ली से फाईनल ओल्ड इक्जामिनेशन रिजल्ट जुलाई 2021 में चितरंजन कुमार दूबे के द्वारा 229 अंक लाकर उतीर्ण करने वाले चितरंजन कुमार दूबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता उमेश दूबे एवं माता मीना दूबे को दिया है. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व किसान उमेश दूबे के बड़े पुत्र प्रमोद कुमार दूबे भी 2020 में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं. इस तरह दोनो पुत्रों के साथ-साथ उमेश कुमार दूबे के छोटे भाई आशुतोष कुमार दूबे ने भी 2019 में सीए की परीक्षा उतीर्ण की थी. जो वर्तमान में दिल्ली में ही कार्यरत हैं. अब घर में तीन लोगों के सीए उतीर्ण करने पर कृषक उमेश दूबे काफी गौरवांवित हैं. उनके घर पर रिश्तेदारों व परिचितों का बधाई देने के लिये तांता लगा हुआ है.






