दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर 30 घंटे का क्रमिक भूख हड़ताल –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहीम खान

दुद्धि – सोनभद्र

दुद्धि को जिला बनाने को लेकर दुद्धिवासी ने आर – पार लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। दुद्धी को जिला बनाओ के आंदोलनकारी 30 घंटे का भूख हड़ताल दिनांक 24 को प्रातः 10:00 से दिनांक 25 सितंबर 2021 सायं 4:00 बजे तक दुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद पुस्तकालय भवन में दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आर पार की रणनीति के तहत नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में 30 घंटे का क्रमिक भूख हड़ताल दिनांक 24 सितंबर 2021 प्रातः 10:00 से दिनांक 25 सितंबर 2021 शाम 4:00 बजे तक किया जाना दुद्धी को जिला बनाओ मोर्चा के सदन में पारित जनमत के निर्देश के पालन में दर्जनों की संख्या में भूख हड़ताल कई सामाजिक संगठन,राजनीतिक पार्टी के लोगों द्वारा किया जाएगा, ग्राम पंचायत स्तर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के भी सम्मिलित होने की बात बताई जा रही , दशकों से चल रही जनहित की यह मांग हर बार के संघर्ष के रूप में तब्दील होते जा रही, करो या मरो के बीच दुद्धी को जिला बनाओ की मांग जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, मोर्चा के ऊर्जावान महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, प्रवक्ता रामपाल जौहरी एडवोकेट, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट,व जवाहर लाल एडवोकेट,दुद्धी बार एसोसिएशन के कैलाश नाथ गुप्ता एडवोकेट, शिव शंकर गुप्त एडवोकेट, विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट,उदय लाल मौर्य, राजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, पीयूष कुमार एडवोकेट, रामाशंकर यादव, अमरावती देवी, सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे l अब संघर्ष की इंतहा हो चुकी है, हर कोई राजनीतिक उपेक्षा से त्रस्त होकर आंदोलन का रुख अख्तियार कर करने को मजबूर हैं, शासन प्रशासन समय रहते संज्ञान ले अन्यथा यह आंदोलन और आक्रामकता की ओर आगे बढ़ रही है, इसी क्रम में 30 घंटे के भूख हड़ताल से दुद्धी को जिला बनाओ का जन जागरण यात्रा की शुरुआत होगी l

About the Author

Leave a Reply