बालिका को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार गिरा दो घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ – मिर्जापुर
मड़िहान थाना क्षेत्र के भावा बाजार में एक बालिका को बचाने के चक्कर में एक मोटरसाइकिल चालक और उस पर बैठी महिला गिरकर घायल हो गई दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
मोटरसाइकिल चालक संजय कुमार 25 वर्ष निवासी शक्तेशगढ़ अपने रिश्तेदार पूनम 35 को बैठाकर मड़िहान से आ रहा था जैसे ही वह भावा चौराहे पर पहुंचा एक बूढ़ा आदमी अपनी पोती को लेकर सड़क पार कर रहा था अचानक बीच सड़क में मोटरसाइकिल को देखकर अपनी पोती का हाथ छोड़कर सड़क पार कर गया पोती को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल चालक गिर गया और दोनों घायल हो गए स्थानीय लोगों ने उन दोनों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया ।

Leave a Comment