तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत सोमवार रात्रि अज्ञात लोगों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य खमरिया पुरैनिया गांव निवासी राज नारायण पुत्र राम अवध की बाइक में अज्ञात लोगों द्वारा घर में खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। पीड़ित क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मंगलवार को राजगढ़ चौकी पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए तहरीर में बताया गया कि घर के अंदर सभी सदस्य सो रहे थे कि अज्ञात लोगों द्वारा रात्रि करीब 11:00 बजे अज्ञात लोगों द्वारा घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगा दिया गया। टायर व टंकी फटने की आवाज सुनकर घर में सो रहे सभी सदस्य बाहर निकले और भौचक हो गए ।मौके से स्थानीय लोग भी मौजूद हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पुलिस को रात में सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित द्वारा राजगढ़ चौकी पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।






