आधार कार्ड का फोटो कॉपी करने घर से निकली किशोरी रहस्यमय परिस्थिति में लापता

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ – मीरजापुर
सामान लेने निकली तीन किशोरी देर रात तक वापस घर नही पहुँची।खोजबीन के बाद न मिलने पर परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका बताया जा रहा है।सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवायी में जुट गयी है।
तहसील के सामने नाटान बस्ती स्थित चचेरी बहन समेत दो सगी बहन घरेलू सामान खरीदने सोमवार की शाम बाजार गयी थी।देर रात तक वापस नही लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी।काफी खोजबीन के बाद नही पता चला।इसके बाद थाने में तहरीर दी गयी।इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि 363 का केश दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Comment