विवाहिता रश्मि देवी पत्नी राकेश कुमार की रहस्यमयी ढंग से मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर / खानपुर

क्षेत्र के धमवल ग्रामसभा में नव विवाहिता रश्मि देवी(24) पत्नी राकेश कुमार की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई। गुरुवार की शाम सात बजे के करीब गले में रस्सी लिपटे हुए रश्मि की शव जब घर के बाहर निकाला गया तब आसपास के लोग चौंक गए। रश्मि के ससुराल वालों ने बताया कि घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अपने दो साल के दुधमुंहा लड़के को छोड़कर फांसी पर झूलने की कहानी किसी के गले नही उतर रही है। सूचना पाकर खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चार साल पहले ब्याही गई मृत विवाहिता का मायका आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना अंतर्गत कोसड़ा गांव में है।मृतका के परिजन मौके पर पंहुचकर बेटी की हत्या का आरोप उसके ससुराल के पांच लोगों पर लगाया है। पति राकेश, ससुर रामबदन, देवर राधेस्याम, जेठानी बिंदु और भतीजा करन को दहेज हत्या का आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है।

Leave a Comment