तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर
लंबे समय से गाज़ीपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर आसीन डॉ. गिरीश चन्द्र मौर्य का तबादला हो गया है । उन्हें अयोध्या में जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में नई तैनाती मिली है। 15 जुलाई को जारी शासनादेश के मुताबिक उसी पद पर आसीन डॉ० हर गोविंद सिंह को गाज़ीपुर का नया मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है।अभी तक ग़ाज़ीपुर के सीएमओ के पद पर तैनात रहे डॉ. जी.सी.मौर्या की कार्य प्रणाली पर लगातार सवालिया निशान भी लगते रहे हैं। इस संदर्भ में कर्मचारी नेता विवेक कुमार सिंह शम्मी समेत तमाम कर्मचारियों ने धरना दिया था। और संयुक्त कर्मचारी परिषद के लेटर पैड पर एक पत्र स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा को डॉ० जीसी मौर्य के खिलाफ शासनादेश और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने का शिकायत पत्र दिनांक 24.3.2021 को दिया था। जिसके क्रम में आज जारी शासनादेश में सचिव रविन्द्र द्वारा 51 लोगो के स्थानांतरण सूची में सीएमओ गाज़ीपुर डॉ० जीसी मौर्य का क्रमांक संख्या 1 पर जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ परामर्शदाता अयोध्या के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। और उसी पद पर तैनात डॉ० हर गोविंद सिंह को सीएमओ गाज़ीपुर बनाया गया है।






