सावन में मंदिरो में पूजा पाठ व् कावर यात्रा को लेकर किया गया जागरूक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – अनुपम कुमार

नशा करता है शरीर को खराब, आओ मिलकर करो इसका बहिष्कार—अरविन्द कुमार मिश्रा थाना प्रभारी निरीक्षक जुगैल

जुगैल (संवाददाता )-जुगैल थाने में शुक्रवार को सावन में पूजा पाठ व् कावर यात्रा शांतिपूर्वक निकालने के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।कोविड के नियमो का पालन करते हुए पूजा पाठ व् कावर यात्रा निकालने की अपील की और कोविड के बारे में चर्चा करते हुए वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगो को जागरूक किये और किसी भी प्रकार का ब्रम न फैलाये l थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मिश्रा से थाना क्षेत्र से पहुंचे सम्मानित लोग व् ग्रामीणों ने अपनी बात रखी जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल समस्या का समाधान कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने शुक्रवार की सुबह दस बजे थाना प्रांगण में थाना क्षेत्रवासियो के साथ एक बैठक की।
जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त चौकीदार व समस्त ग्राम प्रधान बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधानों से समस्त ग्राम पंचायतों के बारे में चर्चा की। थाना क्षेत्र के कुछ गांव में बिक रही कच्ची शराब की मिल रही शिकायत के बारे में जानकारी लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ने नाश मुक्ति के बारे में जागरूक करते हुए सब से अपील भी किया की आप सब भी अपने अपने गावो को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करे व् ग्रामीणों को जागरूक करे l थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा की जिस लोगो द्वारा कच्ची शराब बनाई जाती है उनके यह छापे मारी करते हुए उचित कार्यवाही भी की जायेगी l

Leave a Comment