
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर
ग़ाज़ीपुर में वीरेंद्र कुमार चौबे व रारेपु औड़िहार के एसआई सुरेश कुमार साहनी साथ स्टाफ संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग तथा अपराधिक गतिविधि निगरानी में संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन औड़िहार स्थित समपार संख्या 20B के पास आने जाने वाली गाड़ियों की निगरानी के दौरान समय करीब 03/35 बजे गाड़ी संख्या 05004 कोविड 19 विशेष ट्रेन पास हो रही थी जिससे एक व्यक्ति उतरा और पुलिस वालो को देखकर भागने लगा जिसे स्टाफ की मदद से पकड़ लिया गया उसके पास से एक अदद रेडमी स्क्रीन टच मोबाइल कीमत रुपए 15000/बरामद हुआ,पूछताछ करने पर बताया की आज ही एक यात्री जो सो रहा था उसकी जेब से चोरी किया हूं।पूछने पर अपना नाम पता मो.अरशद उर्फ फिरोज उर्फ इरशाद पुत्र स्व. मो. हसनैन निवासी इस्लामपुरा थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ वर्तमान पता नई बस्ती मुंशीपुरा थाना कोतवाली जिला मऊ उम्र 31वर्ष बताया । बाद मौके की कार्यवाही कर रारेपु औड़िहार पर मु.अ.स.22/21 अंतर्गत धारा 411,413 IPC दिनांक 23/7/21 पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध छः अन्य मामले जीआरपी मऊ में दर्ज है।मामले की विवेचना एसआई जीआरपी औड़िहार एसके साहनी द्वारा की जा रही है।






