62 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक पर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर

ग़ाज़ीपुर सादात। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेरी-कटयां के बीच किलोमीटर संख्या 111/20 के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 62 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पाया गया। रेलवे ट्रैक पर मिले शव के बारे में स्टेशन मास्टर से मिले मेमो के आधार पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसकी शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। उसका चेहरा क्षत विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मृतक लुंगी और बनियान पहने था, जबकि कुर्ता, गमछा और लाठी थोड़ी दूर किनारे पड़ा था। इसे देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि संभवत वह कोई चरवाहा रहा होगा, जो ट्रेन की जद में आकर जान गंवा बैठा।

About the Author

Leave a Reply