प्रदेश सचिव बने डा. विजय बहादुर यादव

wp-1627084035660.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर / सादात

नगर के वार्ड संख्या दो चैनपुरवा निवासी डा. विजय बहादुर यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशानुसार सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने प्रदेश सचिव नामित करते हुए उम्मीद जताया कि पार्टी की नीतियों व विचारधारा को भविष्य में भी इसी प्रकार जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे। जीउत दास शिक्षण संस्थान के प्रबंधक डा. विजय बहादुर को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सपा जखनियां विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव भानू, सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव संजय यादव पप्पू, प्रमोद यादव, गुड्डू यादव, रविन्द्र यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव विजय बहादुर यादव ने लोगों की समस्याओं की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तैयार रहने की प्रतिबद्धता जताई।

About the Author

Leave a Reply