तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर
ग़ाज़ीपुर निरीक्षक नरेश कुमार मीणा साथ स्टाफ के रेलवे स्टेसन औड़िहार पर मुकेश कुमार पुत्र मोहन लाल गुप्ता निवासी ग्राम खजूरी थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर उम्र 22 वर्ष को औड़िहार ज पर उसके द्वारा irctc के पर्सनल यूजर आई.डी. पर बनाये गए कुल 05 अदद सामान्य रेलवे ई टिकट , जिनकी कुल कीमत 11500 /- ₹ हैं , साथ गिरफ्तार किया गया । अपने मोबाइल पर ही ocean एक्सटेंशन की मदद से पर्सनल आई डी पर ई टिकट बनाकर ग्राहकों को 400 से 500 रुपये टिकट किराये से ज्यादा लेकर बेचता था । अभियुक्त द्वारा टिकट बनाने में प्रयुक्त एक अदद रेडमी मोबाइल को जब्त किया गया। तत्काल रेलवे की टिकट को तेजी से बनाने के लिए उक्त अभियुक्त द्वारा मामले में मास्टर माइंड आफताब अंसारी के भाई इजहार अंसारी से OCEAN एक्सटेंशन प्रतिमाह 600/-₹ की दर से खरीदने तथा उसके प्रयोग से कुल 04 अदद irctc के पर्सनल यूजर आई डी क्रमशः-m9670562093g, mg7434568, hungama19, व i12a पर तत्काल एवं सामान्य ई टिकट , IRCTC की ID बनाकर उसपर OCEAN एक्सटेंशन की मदद से ई टिकट बनाकर ग्राहकों को बेचने तथा रेलवे ई टिकट बनाने के लिए उसके पास कोई एजेंट आई डी का न होना स्वीकार किया गया । अभियुक्त की जामातलाशी से रेडमी मोबाइल मिला । उपरोक्त अभियुक्त द्वारा वर्ष 2019 से ई टिकट का अवैध कारोबार करने स्वीकार किया।






