तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी|कोतवाली क्षेत्र के जाबर गाँव में पूर्व में चले आरटीओ बैरियर के पास सड़क किनारे झाड़ियों के बीच आज सुबह 6 बजे अज्ञात वृमौकेद्ध का शव मिलने सनसनी फैल गया है ,सूचना पर पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस मैं पहचान के लिए रखवा दिया है | शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है|मृतक देखने मे 60-65 वर्ष का व्यक्ति प्रतीत हो रहा है जो नारंगी गमछा व बड़ी चेक का काली शर्ट पहना हुआ है|
जाबर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय कुमार ने बताया कि मृतक गाँव का नहीं है कोई बाहरी प्रतीत हो रहा है| बताया कि टहलने जा रहे किसी ग्रामीण युवक ने सड़क किनारे औंधे मुंह पड़े लावारिस व्यक्ति को देखा तो हमें सूचना दी ,जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है| उधर पुलिस शव की शिनाख्त करवाने में जुटी हुई है| प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान है व्यक्ति कहां का है यह भी पता नहीं कर सकता है पहचान कराने की कोशिश की जा रही है





