लव्वा नदी पर बने डायवर्जन पुल उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी नेशनल हाईवे 39 रीवा रांची मार्ग बी डर गांव के लव्वा नदी पर बने अस्थाई डाई वर्जन पुल का आज सोमवार को दोपहर में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने निरीक्षण किया उप जिलाधिकारी ने पुल निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर कुछ दिन पहले नदी में आई बाढ़ के कारण पुल के आसपास पानी के बहाव से जगह जगह मिट्टी कटान हो जाने के बाद पुल पर मिट्टी पत्थर डाले जाने का कड़ा निर्देश दिया ।उन्होंने निर्माण कर रहे संस्था के ठेकेदार को 1 दिन में मिट्टी डायवर्जन पुल पर डाले जाने का वक्त निर्देश दिया नहीं तो कार्रवाई किए जाने के लिए चेतावनी दी है ताकि चार पहिया वाहनों को पुल के रास्ते से आवागमन सुचारू किया जा सके बता दे की नदी में काफी पानी बाढ़ का आ जाने और नदी में कटान कर देने के कारण पुलिस ने इस मार्ग से वाहनों के आवागमन रोक दिया था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लोग 40 किलोमीटर दूर का चक्कर लगाकर लोगों को दुद्धी तहसील मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा था इसके चलते आम लोगों को बसों में सफर करने पर कई गुना किराया जादे देना पड़ रहा है इतना ही नहीं लोगों को कई किलोमीटर का अनावश्यक रूप से चक्कर लगाना पड़ रहा है संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने चेतावनी दिया है कि अगर शीघ्र फूल का निर्माण कार्य कर आवागमन सुचारू नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी। उप जिलाधिकारी ने ठेकेदार को कुछ घंटे के लिए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था

About the Author

Leave a Reply