कंट्रोल रूम में सुनी जाएगी खाद-बीज की शिकायत

924695-ravindra-kumar.jpg

तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह

मिर्जापुर / उत्तर प्रदेश

खाद-बीज में मिलावट और अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कस गया है। कृषि विभाग ने इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मिलावट पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति के नेतृत्व में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। दुकानदारों को पाश मशीन से ही खाद की बिक्री की हिदायत दी गई। वहीं निर्देशित किया कि प्रतिदिन के स्टाक व बिक्री की सूचना बोर्ड पर अंकित करें। इस पर सभी प्रकार के उर्वरकों का मूल्य भी अंकित होना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 6394496005 और 9889632080 है। किसान इन नंबरों पर फोन कर खाद की गुणवत्ता, मिलावट अथवा अधिक कीमत वसूले जाने को लेकर शिकायत कर सकते हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विभाग किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद व बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दुकानदारों से भी अपेक्षा की जा रही कि गुणवत्ता और मानकों का ध्यान रखेंगे। इसकी अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तय है। जनपद में यूरिया ,डीएपी की कोई कमी नहीं है, सभी समितियों एवं इफको बाजार,एग्री जंक्शन केन्द्रो पर पर्याप्त उपलब्धता है।

About the Author

Leave a Reply