तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता
बीजपुर / सोनभद्र
डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई की दसवीं बोर्ड में शत प्रतिशत उत्तीर्णता हासिल की है। इससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। अख्तर रजा ने 97•4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हर्ष यादव–96%., रानू –94•4%, ममता जायसवाल –93•6%, रितिक कुमार सिंह एवं उत्सव कुमार सिन्हा –93•4%, अंक प्राप्त कर टाप पांच में अपना नाम दर्ज कराया है। विद्यालय के बारह छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल हुए हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस कोविड 19 के संकट काल में एन टी पी सी प्रबंधन के सहयोग एवं प्रोत्साहन की भी सराहना की है। श्री राजकुमार ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





