तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप सिंह
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया बस स्टैंड से मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एसआई भरत राय कांस्टेबल रामजी सिंह यादव, महिला कांस्टेबल मोनिका शुक्ला के साथ पंहुचकर एक गांव से अपह्रता किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण एंव बयान के लिए न्यायालय में भेज दिया है।अपह्रता किसी वाहन की तलाश में बस स्टैंड पर खड़ी थी।हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपह्रता किशोरी के नाना की तहरीर पर पुलिस ने 20 जुलाई को गांव के ही दो लोगो के खिलाफ अपह्रता को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की थी।पुलिस ने अपह्रता किशोरी को तो बरामद कर लिया है लेकिन अब भी आरोपित पुलिस के पकड़ से दूर है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि एक गांव से अपह्रता किशोरी को मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया गया है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए मंडलीय चिकित्सालय एंव बयान के लिए न्यायालय में भेज दिया गया है।





