
तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
जनपद मे राजगढ़ विकासखंड के नव निर्वाचित निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में गजेंद्र प्रताप सिंह ने सीधा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का रुख किया। विधानसभा मार्ग पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में गजेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से भेंट की। इस अवसर पर स्वतंत्रदेव सिंह ने गजेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत किया। जनपद के राजगढ़ विकासखंड के नवनिर्वाचित निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने के बाद गजेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्हें ऊर्जावान, ईमानदार बताया। वहीं गजेंद्र प्रताप सिंह ने दोहराया कि देश में सिर्फ भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी बची है। यहां कार्यकर्ता की भावना के आधार पर नीति निर्धारण होता है। एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पर पहुंच सकता है। योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय पार्टियां देश या समाज का भला नहीं कर सकते।





