गैस एजेंसी की दीवार गिरने से युवक की मौत, किशोर गंभीर

तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह

मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश

लालगंज थाना क्षेत्र के भर्रोह गांव स्थित एक गैस एजेंसी का दीवार मंगलवार की शाम भरभराकर गिर गया। भर्रोह निवासी शिवम पांडेय (16) के साथ हलिया के देवरी निवासी शुभम मिश्रा (20) किसी काम से गैस एजेंसी के गोदाम के पास गए थे। दो दिन पहले हुई बरसात के कारण दीवार का बुनियाद नीचे से जर्जर होने के कारण अचानक भरभरा कर गिर गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही शिवम के परिजन मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डा संजय सिंह ने शुभम मिश्रा को मृत घोषित करते हुए शिवम की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

About the Author

Leave a Reply