थम नहीं रहा देसी शराब निर्माण का धंधा, छापेमारी

IMG-20210804-WA0021.jpg

तेज एक्सप्रेस- न्यूज़ संदीप सिंह

मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश

कोरोना की दूसरी लहर थमने का बाद शहर में जिस तरह विदेशी शराब की तस्करी और बिक्री बढ़ी है, उसी तरह राजगढ़ क्षेत्र में देसी शराब निर्माण का धंधा फिर से तेज हो गया है। लगातार कार्रवाई और छापामारी के बावजूद शराब को रोजगार बना चुके तस्कर इसे बंद नहीं कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की छापामारी में किसी भी तस्कर के पकड़े नहीं जाने के कारण इससे जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बुधवार को उप जिलाधिकारी मड़िहान वंश बहादुर यादव, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह,आबकारी निरीक्षक मड़िहान पुष्पेंद्र कुमार, राजगढ़ चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव मय पुलिस बल ने क्षेत्र के सरकारी देसी व विदेशी शराब की दुकानो पर निरीक्षण किया साथ ही साथ राजगढ़ के कंजड बस्ती में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने काफी मात्रा में झाड़ी में छिपाकर रखी अ‌र्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया। हालांकि छापेमारी के दौरान पूर्व की तरह इस बार भी आबकारी विभाग एक भी तस्कर को नहीं पकड़ पाया। छापामारी से पहले ही शराब के धंधे से जुड़े तस्कर गांव छोड़कर भूमिगत हो गए। बस्ती में अधिकांश महिलाएं ही नजर आई। जांच के दौरान झाड़ी एवं अन्य जगहों पर तस्करों द्वारा छिपाकर रखी 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व चार कुंतल लहन बरामद किया गया। अ‌र्द्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट कर दिया गया। जानकारी हो कि पूर्व में की गई छापेमारी के दौरान कई तस्करों के खिलाफ केस दर्ज है लेकिन आज तक पुलिस किसी भी शराब तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस कारण यह अवैध धंधा आज भी जारी है।

About the Author

Leave a Reply