
तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
सपा नेत्री मड़िहान विधानसभा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना पटेल धरने में शामिल होने लखनऊ गई थी, तभी उन्हें उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा सूचना मिली कि उनके ही मड़िहान विधानसभा के ग्राम सभा सोनबरसा के मूल निवासी पत्रकार राम कुमार सिंह की तबीयत बहुत ही गंभीर है उन्हें फोन द्वारा वाराणसी के अमितांशु क्लीनिक में एडमिट कराने को कहा। सपा नेत्री बंदना पटेल ने कहा कि आप रिपोर्टर/पत्रकार देश के चौथे स्तंभ है आप सभी का स्वस्थ रहना हमारे समाज के लिए बहुत ही जरूरी है जिससे समाज के बीच आप सभी के चैनलों ,अख़बारों के माध्यम से सच्चाई को लाया जा सके मुझे ही नहीं बल्कि इस पूरे समाज को आप सभी का आभारी रहना चाहिए। लखनऊ से लौटने के बाद अतरौली गांव में सबसे पहले वो पत्रकार रामकुमार के घर पहुंची और उनका हालचाल जाना। आपके हर सुख दुख में खड़े हूँ चिंता करने की जरूरत नहीं है । उचित इलाज सीनियर डॉक्टरों की उपस्थिति में कराया जाएगा। इस मौके पर जमालपुर ब्लॉक के वर्तमान डोहरी प्रधान अमरनाथ सिंह,वर्तमान बीडीसी जगदीशपुर, विजय सिंह,पत्रकार सद्दाम अंसारी आदि उपस्थित रहे।





