तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह
मीरजापुर / उत्तर प्रदेश
जिले के चील्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतगंज पुलिस चौकी के गोबरहा तिलठी गांव के पास मंगलवार की रात्रि में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार कांस्टेबल को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप सेेे घायल हो गए हैं। पीआरबी द्वारा घायल पुलिस कर्मी को मंडलीय अस्पताल मेंं भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार नामवर सिंह यादव 50 वर्ष क्षेत्र भ्रमण कर बाइक से पुलिस चौकी लौट रहे थेेेे कि जैसे ही पुलिस चौकी के समीप पहुंचे ही थे कि उधर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रोक दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।





