मुहर्रम और नाग पंचमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

IMG-20210804-WA0024.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

कोतवाली परिसर में दुद्धी उपजिलाधिकारी रमेश कुमार के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई|
जिसमे विशेष मुहर्रम पर्व को लेकर चर्चा की गई उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि सरकार का गाइडलाइन करोना को देखते हुए पालन करना है|
मुहर्रम पर्व पर 5_5 लोग ही अपने घरों में ही नियाज़ फातिहा कर सकते हैं
किसी तरह का जुलूस व अखाड़ा निकालने की सख्त मनाही है|
उन्होंने यह भी कहा दुद्धी का हिंदू मुस्लिम भाइयों का बहुत अच्छा संदेश गया है आपसी भाईचारा का
जो मुझे जिला के अधिकारी ने बताया जो अपने आप में एक मिशाल है|
दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जिस परंपरा से पिछले वर्ष त्योहार मनाई गई थी उसी तरह से मनाए
कोई नया कार्य नहीं होनी चाहिए|
सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जो गाइड लाइन जो है उसका पालन करे |
दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी ने भी त्यौहार के दौरान नगर की नियमित साफ साफ सफाई कराये जाने की बात कहीं|
इस मौके पर कन्हैया अग्रहरी ,जेबीएस अध्यक्ष कमलेश कमल अग्रहरी, डीसीडीएफ चेयनमैन सुरेंद्र अग्रहरी ,रजा मुस्लिम कमेटी के सचिव फतेह मोहम्मद खान ,सदर शमीम अंसारी, अखाड़ा कमेटी से तालिब शाह, राफे खां ,मुंहन हवारी ,रिजवान खान ,गुड्डू खां ,सलीम, जियारत अली ,जोखन, रिजवान, अमीर खां ,सोनू खां ,सिराज रमजान आदि लोग मौजूद रहे|

About the Author

Leave a Reply