तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह (7068588286)
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा से बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एक गांव से किशोरी को भगाने वाले आरोपित साहेब लाल को हल्का प्रभारी एसआई भरत राय हमराह कांस्टेबल रामजी यादव,विपिन कुमार के साथ पंहुचकर गिरफ्तार कर थाने पर लाकर जेल भेज दिया है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के नाना ने बीते 20 जुलाई को दो लोगो के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अपह्रता किशोरी को मंगलवार की सुबह हलिया बस स्टैंड से बरामद किया था और आरोपित की तलाश कर रहे थे कि।बुधवार की सुबह आरोपित को गिरफ्तार करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को भगाने वाले एक आरोपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।





