तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप सिंह
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
हलिया थाना क्षेत्र के हथियाबांध गांव में मंगलवार की शाम बाजार से पति के साथ बाइक से वापस आ रही महिला की सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक के उछलने से बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजनों ने आनन फानन में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर गए जंहा इलाज के दौरान रात्रि में मौत हो गई।महिला का शव घर पंहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का दाहसंस्कार कर दिया।लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी के दिघुली गांव निवासी सुदामा चौहान अपनी पत्नी साबित्री के साथ मंगलवार की शाम बरौंधा बाजार बाइक से आए थे और वापस घर जा रहे थे कि जैसे ही हथियाबांध गांव में पंहुचे कि सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले कर गए जहां पर उपचार के दौरान देर रात में मौत हो गई मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों द्वारा शव को घर लाकर पुलिस को बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया सुदामा चौहान अपना दल एस के बिरहा नया पंचायत के सेक्टर प्रभारी थे घटना की जानकारी पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलीप कुमार पटेल मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढाढस दिया है।





