मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्रीय समस्यायों को कराया अवगत विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को दुद्धी आमंत्रित किया गया, जल्द आएंगे मुख्यमंत्री
दुद्धी को जिला बनाए जाने, कनहर विस्थापितों की मांग, आदि दर्जनों समस्याओं से कराया मुख्य मंत्री को अवगत
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल के लखनऊ प्रथम आगमन के कार्यक्रम के दौरान दुद्धि विधायक उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से शिस्टाचार मुलाकात के दौरान विधायक हरिराम चेरो ने क्षेत्रीय समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया और दुद्धि आने का अनुरोध भी प्रकट किया ।
मुख्यमंत्री जी की दरियादिली भी देखिए कि विधायक हरिराम चेरो के प्रेम पूर्वक अनुरोध भरे आमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही दुद्धि आने का भरोसा दिलाया मुख्यमंत्री जी को बुलाने के विधायक द्वारा की गई सराहनीय पहल को लेकर क्षेत्र के लोग विधायक की सराहना कर रहे है लोगो का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने से क्षेत्र की समस्याओं से खुद प्रदेश के मुखिया अवगत होंगे और क्षेत्र के विकास हेतु विकास के नए रास्ते खुलेंगे और विधायक द्वारा किये जा रहे विकास कार्य मे एक पत्थर की लकीर साबित होगी ।
दुद्धी विधायक हरिराम चेरों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कालीदास मार्ग लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया ,मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम भेंट करते हुए , विधानसभा क्षेत्र 403 की विभिन्न समस्यायों को अवगत कराया गया , उन्होंने दुद्धी को जिला बनाए जाने, कनहर परियोजना में विस्थापितों की मांग को पूरा किए जाने आदि विभिन्न दर्जनों मांगों को माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया| इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुद्धी आगमन का आमंत्रण दिया जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया |विधायक ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री दुद्धी आएंगे |
दुद्धी विधायक हरिराम चेरों ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट में शामिल होने के उपरांत मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अंगवस्त्र भेंट किया| बता दे कि जनहित संदर्भित मांगों को लेकर विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को पूर्व में भी समय समय पर पटल पर रखा जाता रहा है|विधायक के मुलाकात के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुद्धी आगमन के कयास लगाए जाने लगे हैं|






