संगठन द्वारा 25 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे बुथ सत्यापन अभियान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा 25 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे बुथ सत्यापन अभियान के आज 4 थे दिन तक के कार्य प्रगति समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे बर्चुवल हुई।
इस अवसर पर बैठक को जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बडा राजनैतिक संगठन है जो सेवा समर्पित राजनीति करते हुए राष्ट्र सम्मान के प्रति सर्वस्व त्याग एवं बलिदान के सिद्धांत विचारों के कार्य प्रणाली की अपनी अलग अतुलनीय विशेषता है।
बैठक मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह द्वारा मंडलवार समीक्षा के दौरान मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,विधानसभा विस्तारक,विधान सभा प्रभारी एवं जिला पदाधिकारीयो ने जुड़ कर बूथ सत्यापन की यथा स्थिति से अवगत कराया।
बैठक को तकनीकी सहयोग आई टी संयोजक आलोक शर्मा एवं विनीत शर्मा ने प्रदान किया।बैठक मे विधानसभा प्रभारी डा केदारनाथ सिंह,सुरेन्द्र सिंह पटेल,हेमंत सिंह,दिनेश पांडेय,जय सिंह पाल, इंद्र कुमार सिंह,पुर्व जिलाध्यक्ष वृजेन्द्र राय, महामंत्री प्रवीण सिंह,ओमप्रकाश राय,सुरेश बिंद,राजन प्रजापति,बृजनन्दन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment