शक्तिनगर थाने में जिलाधिकारी व एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सोनभद्र

संतोष कुमार सोनी / शक्तिनगर

शक्तिनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा महिलाओं को सहायता प्रदान करने व उन्हें सम्मान दिलाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलावाया जा रहा है जिसके तहत शनिवार को शक्तिनगर थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सोनभद्र पुलिस अधिक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह व जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने संयुक्त रुप से महिलाओ को संबोधित करते हुए बताया की महिलाएं नारी शक्ति का सम्मान व अपने अन्दर की शक्ति को सम्मान कर पहचाने। इस अवसर पर पिपरी क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा शक्तिनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा
खडिया बाजार स्थित पुलिस सहायता केंद्र का एसपी ने फीता काटकर उद्घाटन किया
खडिया बाजार स्थित नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन सोनभद्र पुलिस अधिक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को फीता काटकर किया एसपी ने बताया की इसके यहां बन जाने से स्थानीय ग्रामीण जनता की छोटी समस्याओ का समाधान केंद्र पर ही हो जायेगा इसके बाद वह सोनभद्र पुलिस लाइन के लिए निकल गये। खडिया बाजार में ग्रामीण जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के प्रयास व नीलम शरण मेसर्स नीलम इंजीनियरिंग के सौजन्य से खडिया बाजार में नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन पुलिस अधिक्षक सोनभद्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह जिलाधिकारी अभिषेक सिंह पिपरी क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के साथ किया। शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने कहां की खडिया बाजार मे पुलिस सहायता केंद्र की आवश्यकता थी स्थानीय लोगों के सहयोग से इसका निर्माण हो गया जिससे अब ग्रामीण जनता को पांच किलोमीटर की दूरी नहीं तय करनी पडेगी और उनकी समस्याओं का समाधान यही हो सकेगा। इस अवसर पर शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा एसआई संतोष यादव नीलम शरण शिवकुमार सिंह भारत भुषण अग्रवाल प्रधान विजय गुप्ता मुकेश सिंह स्थानीय पत्रकार राजेन्द्र दुबे चिंतामणि जयशवाल संतोष कुमार सोनी रंजीत रॉय राजेन्द्र गुप्ता सर्वजीत चौबे अन्य पुलिसकर्मी व जनता मौजूद रही।
शिवकुमार सिंह भारत भुषण अग्रवाल नीलम शरण विजय गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment