सिल्हुआ की टीम विजेता, रायटोला की टीम बनी उपविजेता

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

लखीमपुरखीरी – उत्तर प्रदेश
— विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार, मैडल और ट्राफी देकर किया गया सम्मानित
— तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ फाइनल मैच के साथ हुआ समापन
खुटार। नगर के बंडा चौराहे पर प्लाटिंग ग्राउंड मे चल रहे तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। इससे पूर्व सिल्हुआ और मूडा निजाम की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच होना था, लेकिन मूडा की टीम के समय से ना आने की बजह से मूडा की टीम को वाक आउट कर दिया गया। इसके बाद रायटोला और नरायनपुर की टीम के बीच सेमीफाइनल हुआ। जिसमे रायटोला की टीम ने चार प्वाइंट से मैच जीत लिया।तत्पश्चात रायटोला और सिल्हुआ की टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमे खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए रायटोला की टीम को तीन प्वाइंट से हराकर मैच जीत लिया। फाइनल मैच होने के उपरांत भाजपा नेता रजनीश दीक्षित लखीमू, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष तरूण दीक्षित, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विजयशंकर अवस्थी आदि ने सिल्हुआ की विजेता टीम को 2100 रूपये एवं उप विजेता रही रायटोला की टीम को 1100 रूपये का नगद पुरस्कार, ट्राफी एवं दोनो टीमो के सभी खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित किया। एंपायर की भूमिका आर्येंद्र दीक्षित, नरेंद्र सिंह, अरविंद सक्सेना ने निभाई। कबड्डी के सफल आयोजन के लिए आयोजक अवनीश मिश्र ने सभी का आभार जताया। कबड्डी मे सेमीफाइनल और फाइनल खेली टीमो मे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप मे आशीष सिंह भदौरिया ‘संटी’, सुनील त्रिवेदी, आयुष्मान शुक्ला, सुजीत तिवारी, गौरव पाठक, आकाश मिश्र, आशीष शुक्ला, देव शर्मा, अतुल शर्मा को चयनित किया गया।

Leave a Comment