जादूटोना के अंध विश्वास में लड़ाई तीन पर शांतिभंग की कार्यवाही

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सन्दीप उपाध्याय

बीजपुर – सोनभद्र

थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पुनर्वास प्रथम में जादूटोना के अंध विश्वास में फंस कर आपस मे लड़ाई झगड़ा और मार पीट पर के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष से रामदयाल पुत्र सोमारू, द्वितीय पक्ष से लालचंद पुत्र शोभाराम भारतीय, शिवकुमार पुत्र रामजनम भारतीय सभी निवासी पुनर्वास प्रथम बीजपुर भूत प्रेत के चक्कर मे पड़कर जादूटोना करने को लेकर एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा और मारपीट पर आमादा थे। शुक्रवार को सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी को पकड़ कर थाने लायी और शांतिभंग की करवाई करते हुए 151, 107, 116 के तहत लिखा पढ़ी कर सम्बन्धित न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पुलिस के इस करवाई से जादू टोना करने वाले कुछ तथाकथित ओझा सोखा गाँव से भूमिगत हो गए।

About the Author

Leave a Reply