तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
आज दिनांक 12/9/2021 को आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एकल आरोग्य योजना सन्नचय म्योरपुर अंचल रेनुकूट समभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश के आरोग्य सेविकाओं का पांच दिवसीय टेलीमेडिसिन /पोर्टा क्लिनिक प्रशिक्षण एवम पांच दिवसीय योजना क्रियान्वयन कार्यक्रम का उद्घाटन लीलासी में प्रारम्भ हुवा। जिसकी अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष श्री अमरकेश सिंह जी ने किया, डॉ प्रेमचन्द जी केंद्रीयआरोग्य योजना प्रमुख जी ने आरोग्य योजना की प्रस्तावना रखी,डॉ मनीष जी केंद्रीयआरोग्य प्रशिक्षण प्रमुख जी ने टेलीमेडिसिन कार्ययोजना के विषय मे बताया,डॉ आकाश अबोती जी ने पोर्टा क्लिनिक के कार्यक्रम के बारे में विचार दिए, डॉ रामलखन जंगली जी अंचल आरोग्य अध्यक्ष जी ने स्वास्थ्य सेवा को ईश्वर की सेवा बताते हुए पूर्ण मनोयोग से कार्य करने को कहा, श्री जितेंद्र जी, श्री अमरकेश जी ने भी अपने विचार दिए,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पन्नालाल जायसवाल जी पूर्व ब्लाक प्रमुख जी ने आज की समस्याएं और उसके समाधान विषय पर आशीर्वाद प्रदान किये, कार्यक्रम में उपस्थित रहेजैविक्स से श्री निरंजन जी,सुश्री दीक्षा जी,सुश्री ज्योति जी, खण्ड कार्यवाह श्री नीतीश जी, सन्नच अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी, प्रदीप जी भाग प्रशिक्षण प्रमुख,राजेश जी अंचल अभियान प्रमुख,राम सिंगर जी ,हरि प्रसाद जी,रमाशंकर,दयाशंकर, आरोग्य सेविकाएं एवम पोर्टा संयोजिकाये उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन समभाग आरोग्य प्रमुख अमरेश कुमार ने किया।





