तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ / मिर्जापुर
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा के अलख जगाने वाले विंध्य भूषण सम्मान से सम्मानित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल को थिओफेनी यूनिवर्सिटी द्वारा दिल्ली के आईएचसी हाल में रविवार को एजुकेशन के क्षेत्र में पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसे डॉक्टरेट उपाधि भी कहते हैं। यह खबर क्षेत्र के लोगों को पता चलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि अति पिछड़ा क्षेत्र के मड़िहान में विन्ध्य पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना 2014 में की गई तब से सैकड़ों छात्रों का कैंपस सिलेक्शन कराकर नौकरी दिलवाए तथा गरीब छात्रों को पैसा न रहने के बावजूद भी उन्हें प्रेरित कर शिक्षा दिलाने एव आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार से जोड़ने का सराहनीय कदम उठाया। इतना ही नहीं सबसे पहले 2003 में राम खेलावन सिंह पीजी कॉलेज कलवारी तथा 2007 में एसएसपीपीडी कॉलेज टिसूहीं एवं 2008 में जेएसजीएस पब्लिक स्कूल सीबीएसई पैटर्न से इंटर मान्यता प्राप्त की स्थापना के साथ ही 2016 में विंध्य कॉलेज ऑफ फार्मेसी की स्थापना किया। इस उपलब्धियों के अनुसार तैयार किए गए मेरिट पर सर्वोच्च स्थान रखने वाले जगदीश सिंह पटेल को डॉक्टरेट उपाधि, पीएचडी की मानद उपाधि के सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का फोन पर तांता लगा रहा। जिसमें मुख्य रुप से राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, विंध्य पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य इंजीनियर श्वेता सिंह, ट्रस्ट की मुख्य सेविका गीता सिंह, खंड विकास अधिकारी राजगढ़ नंदलाल कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ राकेश मौर्य, एलआईसी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीओटी मेंबर रघुबर प्रसाद मौर्य, डॉ एचएन सिंह, राम मिलन यादव, दिनेश गुप्ता, डॉ भान प्रताप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्कर्ष मौर्य, भाजपा के जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, प्रवीण पांडेय, सुजीत केसरी, पारस सिंह, आजाद सिंह, डॉ प्रसन्न पटेल आदि लोगों ने बधाई दिया।





